Sunday, November 11, 2012

दिल बैरागी


दिल बैरागी , दिल बैरागी
दिल बैरागी ,दिल बैरागी ... २

जिस दिन से तू छोड़ गया है
अरमान सारे तोड़ गया है
ढूंढें नदिया ढूंढे किनारा
तू ही मंजिल तू ही सहारा                                                                    
हसरत रात भर जागी

दिल बैरागी, दिल बैरागी
दिल बैरागी, दिल बैरागी ... २

इस दर भटका ,उस दर भटका
कौन है मधुकर इस जहाँ में किसका
कब से खड़ा हूँ जिद पे अड़ा हूँ
तेरे लिए इस राह पड़ा हूँ
प्रीत है तुझ से लागी

दिल बैरागी ,दिल बैरागी
दिल बैरागी ,दिल बैरागी ... २

किस से कहूँ मैं, किसको सुनाऊँ
ज़ख्म दिल के मैं किसको दिखाऊँ
आते हैंऔर चले जाते है
अपने पराये कतराते हैं
दामन मेरा दागी

दिल बैरागी ,दिल बैरागी
दिल बैरागी ,दिल बैरागी ... २

नरेश मधुकर
copyright 2012

Monday, November 5, 2012

इश्क दा रोग बुरा


इश्क दा रोग बुरा, लग न किसे नू जाए                
बिन तेरे फिर भी दिल नू चैन न आये ...

तन्हाई मिल जाती हैं , जब कोई साथ न हो
सुनले गीत खामोशी के, जब कोई बात न हो
सुन ले गीत खामोशी के ,जब कोई बात न हो
फिर हाले दिल किसी को कोई क्यूँ सुनाये

इश्क दा रोग बुरा , लग न किसे नू जाए
बिन तेरे फिर भी दिल नू चैन न आये ...

गमों ने घेरा है , हर ओर बस अँधेरा है  
न मैं किसी का ,न ही कोई यहाँ मेरा है
न मैं किसी का न कोई यहाँ मेरा है
फिर आखिर कोई, क्यूँ दिल को जलाये

इश्क दा रोग बुरा लग न किसे नू जाए
बिन तेरे फिर भी दिल नू चैन न आये ...

नरेश 'मधुकर'