इन निगाहों से ये शहर देखो
हम पे बरपा फिर जो कहर देखो
बड़ी मुद्दत से खो सी गयी है
कोई इस रात की सहर देखो
खोकर खुश है और पाकर भी तनहा
ऐसा दीवानगी का हशर देखो
जहाँ कभी शिद्दत से चले हम तुम
आज फिर वो वीरान डगर देखो
सुर्खियाँ था जो कभी अखबारों की
आज नहीं कोई उनकी खबर देखो
नहीं कोई किसी का यहाँ पे 'मधुकर'
कैसे फिरती है यारों की नज़र देखो
इन निगाहों से ये शहर देखो
इन निगाहों से ये शहर देखो
नरेश 'मधुकर' copyright 2012

No comments:
Post a Comment